गणपत कुमार,दिव्य संवाद, अररिया, होनहार बीरवान के होत चीकन पात की कहावत शहर की रुचि रंजन पर पूरी तरह यथार्थ साबित हो रही है। रुचि रंजन ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) के अन्तर्गत सेंट्रल हिन्दू गर्ल्स स्कूल बनारस के कक्षा-9वी (नवां) में पूरे भारत में तीसरे स्थान लाकर अपने जिले एवं राज्य का नाम रोशन किया।

रुचि ने प्रारंभिक शिक्षा पुर्णिया में DAPS स्कूल में UKG से 8वी तक की पढ़ाई की। रुचि रंजन शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में बिहार से एक ही विद्यार्थी है रुचि रंजन जिसने लाखो की भीड़ में इस वर्ष तीसरे स्थान लाकर अपना एक अलग पहचान बनाया।

रुचि रंजन ने यह सिद्ध कर दिया है कि अगर इच्छा शक्ति मजबूत हो तो कुछ भी संभव है। रुचि रंजन ने बताया कि मुझे अपने दादा श्री महेन्द्र प्रसाद साह (सेवा निवृत शिक्षक) दादी श्री मति शीला देवी, एवं पिता श्री राजीव रंजन(PLV DLSA ARARIA) से प्रेरणा मिली।

रुचि रंजन का परिवार मूल रूप से ग्राम - दियारी , पोस्ट - रामपुर कोदर कट्टी,जिला - अररिया, बिहार का निवासी हैं।

उधर रुचि रंजन के इस सफलता पर गांव में जश्न का माहौल है। लोगों ने रुचि के इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज मेरे गांव की बेटी देश में जिले का हीं नही बल्कि अपने राज्य का नाम रौशन किया है।

रुचि के पिता राजीव रंजन ने बताया कि दिनांक -12-10-2020 को नामांकन बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में करवा दिया गया है।

बताते चलें कि यह वही छात्रा है जिसने पढ़ाई में समस्या आने पर सरकार से गुहार लगा चुकी है।

दिव्यसंवाद ने उस खबर को प्रमुखता से स्थान दिया था। यहां क्लिक कर आप उस खबर को भी पढ़ सकते हैं

बिहार में शिक्षा का हाल बेहाल, सुनिए सरकार