• नदी में तैरता मिला अज्ञात महिला का शव,हत्या की आशंका
  • मृत महिला की हुई शिनाख्त, नरपतगंज के पिठोरा की थी महिला
  • मायके के लोगों ने की शिनाख्त, विधवा थी महिला
  • ससुराल पक्ष पर हत्या कर नदी में फेंकने का आरोप, पुलिस जाँच में जुटी
  • दिव्य संवाद की खबर रंग लाई, खबर से परिवार वालों को मिली थी सूचना
  • दिव्य संवाद पहले हीं जताई थी हत्या की आसंका, विधवा होने की भी हुई पुष्टि

यह खबर दिव्य संवाद सबसे पहले प्रकाशित की थी, यह भी पढ़ें अचानक नदी में तैरता हुआ मिला महिला का शव। लोगों मे सनसनी

दिव्य संवाद अररिया, भरगामा प्रखंड के जयनगर पंचायत में जेबीसी नहर से एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 9 बजे ग्रामीणों ने जेबीसी नहर के 77 आरडी के पास एक शव को पानी में तैरते देखा।

शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। देखते ही देखते खबर गांव में लगे जंगल में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों ने मृत महिला की सूचना भरगामा थाना अध्यक्ष को दिया।

मौके पर पहुंचे भरगामा थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने मृत महिला की पुष्टि करते हुए बताया कि मृत महिला का नाम पद्मा देवी पति रामू कामैत नरपतगंज थाना अंतर्गत पिठौरा की निवासी है।

वहीं पद्मा देवी के परिजन का शव देखकर रोरो कर बुराहाल है। परिजनों का आरोप है कि पद्मा देवी को ससुराल पक्ष के द्वारा परेशान किया जा रहा था। तथा उसे साजिश के तहत मारकर नहर में फेंक दिया गया

फिलहाल भरगामा थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है