दिव्य संवाद, अररिया। भरगामा प्रखंड के जयनगर पंचायत में जेबीसी नहर से एक अज्ञात महिला का शव मिला है।अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। आज सुबह करीब 9:00 बजे ग्रामीणों ने जेबीसी नहर के 77 आरडी के पास एक शव को पानी में बहते देखा।

देखते ही देखते याह खबर गाँव में जंगल के आग की तरह फैल गई। शव को ग्रामीणों ने पानी से बाहर निकाला। मृत महिला के मौके पर गहरी जख्म थी व शव अर्धनग्न अवस्था में थी। शव देखने से जितनी मुंह उतनी बातें हो रही थी।

महिला की हत्या कर शव नदी में फेंकने की बातें बताई जा रही है। जेबीसी नहर के 77 आरडी के प्रहरी संजय दास ने बताया कि नरपतगंज कार्यालय से संपर्क किया हूं। कुछ लोग वहां से शव शिनाख्त हैतू आ रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

मौके पर ग्रामीण चौकीदार एवं प्रशासन पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जनप्रतिनिधि शव शिनाख्त हेतू दूरदराज के इलाके में संपर्क कर रहे हैं।

शव पहचान हेतु कुछ महत्वपूर्ण बिंदु

  • मृत महिला की उम्र लगभग 30-35 वर्ष होगी।
  • मृत महिला के माथे पर गहरी जख्म है।
  • मांग में सिंदूर या सिंदूर का दाग नहीं है व हाथ में चूड़ियां से लगता है मृत महिला विधवा है।