मध्य विद्यालय भरगामा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।

अररिया, भरगामा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरगामा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त जागरूकता शिविर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार अररिया के द्वारा करवाया गया।

ग्रामीणों को नालसा स्किम, बाल श्रम, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, महिला शशक्तिकरण, बच्चों, दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों, अल्पशंखयकों, मानव व्यपार, श्रमकानून, प्राकृतिक आपदा, जमीन संपत्ति विषय, गरीबी रेखा से नीचे सम्बन्धित विषय, स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा,  कृषि, जल संसाधन, कौशल विकास एवं 11 फरवरी को लगने वाली आगामी लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी गई।

ग्रामीणों को राज्य सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही 11 फरवरी को व्यवहार न्यायालय परिसर में लगने वाले आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गई।

विधिक जागरूकता शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पीएलभी गणपत कुमार मेहता एवं पैनल अधिवक्ता श्रवण कुमार झा उपस्थित थे। वहीं जनप्रतिनिधि मुखिया रीना देवी, शिक्षक अनिल कुमार सिंह, कनक कुमारी, दीपक कुमार, पूनम कुमारी, बिकाश कुमार ऋषिदेव, महेश ऋषिदेव, खगेश कुमार, रंजना देवी, रूबी देवी, मुन्नी देवी, डोमिलाल ऋषिदेव समेत सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।