मैदानी इलाकों के लिए खतरनाक ओलावृष्टि और गरज के साथ बौछारें पड़ने की काफी संभावना है।

बारिश होने से बढ़ेगी ठंड
बिहार में बारिश के चलते तेज हवा ने ठंड बढ़ा दी। बारिश के साथ ठंड भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। साथ कोहरे का कहर जारी रहेगा।

बिहार में कुछ जगहों पर आज हल्की बारिश की संभावना है।

बुलेटिन के मुताबिक 10 जनवरी को पूरे देश में बादल की मौजूदगी रहेगी। पश्चिमी बिहार में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

बिहार के मौसम में एक बार फिर उलटफेर होने जा रहा है।10 जनवरी से देश मे पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। जिससे बिहार में 11 से 13 जनवरी तक सामान्य से मध्म बारिश होगी।

13 जनवरी के बाद फिर कड़ाके की ठंड

बिहार में चक्रवाती क्षेत्र गहराता जा रहा है। इन सभी मौसमी स्थितियों की शुरुआत दस जनवरी से ही हो गयी पश्चिमी विक्षोभ के गुजरते ही देश का कुछ हिस्सा एक बार फिर शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में आ सकती है।