बुराई पर अच्छाई की जीत का एक अच्छा मिसाल है यह रंगों का त्योहार।

भक्त प्रह्लाद के भक्ति का प्रमाण है यह त्योहार।

इस त्यौहार से हमें सीख मिलती है कि बुराई कितनी भी बड़ी और ताकतवर क्यों ना हो उसका पराजय निश्चित है। होली मनाते हुए सब बच्चे काफी उत्साहित अौर खुश दिखे। निदेशक ज्योति सिंह ने कहा कि हमें अपने जीवन में भी ऐसा ही कार्य हमेशा करना चाहिए जो सदैव धर्म के रास्ते पर हो।

लड़के और लड़कियों ने आपस में खूब गुलाल लगाया और अच्छे-अच्छे पकवान भी खाएं। इस दौरान हॉस्टल की इंचार्ज कल्याणी सरिता, शिक्षिका प्रियंका सिंह, विवेक तरुण, श्रेया, सलोनी, पलक, अविनाश, केशव, प्रियांक, रितिक, आलोक एवं नवजीत के साथ बहुत सारे बच्चे के साथ बहुत सारे बच्चे भी शामिल थे।