दिव्य संवाद, हरसिद्धि। मोतिहारी। प्रखंड की कनछेदवा पंचायत के पड़रिया में मठ के पास गुरुवार की सुबह बांसवाड़ी में मिट्टी के नीचे दबे बोरे हड्डी को लेकर सनसनी मची हुई थी। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जितनी मुंह उतनी बातें हो रही थीं।

दरअसल चार साल पहले वर्ष 17 में गांव के मठ से एक साधु रामदास अचानक गायब हो गए थे। वे मूल रूप से पश्चिमी चंपारण के मझौलिया स्थित कुड़िया के निवासी थे। और उस अब तक गुमशदगी मानकर पुलिस खोज रही है।

लोगों को अंदेशा हो रहा था कि यह मिट्टी के नीचे मिली अस्थियाँ पंजर साधु के ही शव का हो सकता है। सूचना पर थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह व एएसआई राजेश कुमार सिंह के साथ पुलिस बल पहुंचे। मिट्टी की खुदाई कर अस्थि पंजर निकाला गया। उसमें दांत का अवशेष भी निकला जो किसी छोटे पशु का प्रतीत हो रहा था।

इस बावत थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया स्पष्ट लग रहा है कि अस्थि पंजर किसी छोटे पशु का जिसे किसी ग्रामीण ने लाकर दफनाया होगा। हालांकि इस बावत आगे की कार्रवाई की जा रही है।