दिव्य संवादअररिया, भरगामा प्रखंड क्षेत्र के श्री दरवारी राय उच्च विद्यालय महथावा के प्रांगण में भोजपुरी सुपरस्टार व सांसद मनोज तिवारी व राजनेता रामकृपाल यादव नरपतगंज विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार जयप्रकाश यादव के पक्ष में मतदाताओं को जागरूक करने व चुनावी सभा को संबोधित करने महथावा पहुंचे।

महथावा हाई स्कूल में हेलीकॉप्टर लैंड करते हीं उन्होंने सबसे पहले महथावा की पावन धरती को प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया व जनता को हाथ जोड़कर प्रणाम कर आशीर्वाद मांगा।

अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय झा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष सुराणा एवं जिला उपाध्यक्ष नवीन यादव व भरगामा एलके आडवाणी मंडल अध्यक्ष अशोक मेहता आदि ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

मनोज तिवारी मंच पर चढते ही हाथ हिला कर भोजपुरी गाना जिईअ हो बिहार के लाला का शुरुआत किया। दर्शक झूम उठे व कई गानों का फरमाइश करने लगे इस क्रम में उन्होंने दो लाइन जयनगर काली मंदिर व महथावा दुर्गा मंदिर से संबंधित भी गाना गुनगुनाया उनके गाना को सुनने दर्शक टूट पड़े।

हाई स्कूल में दर्शकों का ऐसा जनसैलाब उमड़ा की शाम तक जमावड़ा खत्म होने का नाम ही नही ले रहा था। और इतना हीं नही उन्होंने बिहार के लाल सुशांत सिंह राजपूत के मामला पर भी प्रकाश डाला एवं जयप्रकाश यादव को भारी मतों से विजय बनाने के लिए मतदाताओं से अपील किया।

मौके पर भाजपा कार्यकर्ता रोशन यादव रवि एलके आडवाणी उपाध्यक्ष संजय मिश्रा व्यापार प्रकोष्ठ प्रभारी बाबू नंदन मिश्रा आईटी सेल प्रभारी श्रवण सिंह बूथ अध्यक्ष आशीष सिंह बूथ पालक बाबुल सिंह अंकित सिंह केशव सिंह कौशिक सिंह भदोरिया कौशल सिंह सानू दास आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे