दिव्य संवाद, नई दिल्ली,। अगर आप भी Paytm ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपको हैरान कर सकती है। क्योंकि Google Play Store से लोकप्रिय मोबाइल पेमेंट ऐप Paytmको हटा दिया है। अब पेयटीएम यूजर्स इस ऐप को डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं।

लेकिन Paytm के अन्य ऐप्स Paytm for business, Paytm money, Paytm Mall अभी भी Play Store पर मौजूद है। हालांकि Apple App Store पर paytm ऐप डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

Paytm को केवल Google Play Store से ही हटाया गया है लेकिन अगर आप आईफोन यूजर्स हैं तो App Store पर यह ऐप अभी मौजूद हैं।

हालांकि, अभी तक Google Play Store से Paytmको हटाने का कारण सामने नहीं आया है। इस बारे में कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि Google ने यह फैसला क्यों लिया है।

लेकिन अगर आपके फोन में पहले से Pay tm मौजूद है तो अभी भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि इस ऐप की मदद से न केवल रिचार्ज किया जाता है, बल्कि छोटी-बड़ी सभी पेमेंट से लेकर शॉपिंग और इन्वेसमेंट के लिए भी इस ऐप का काफी इस्तेमाल किया जाता है।

Google Play Store से Paytm को रिमूव करने के बाद Pay tm ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यूजर्स को जानकारी देते हुए स्पष्ट किया है कि यह ऐप Google Play Store पर कुछ समय के लिए डाउनलोड और अपडेट के लिए उपलब्ध नहीं है।

लेकिन जल्द ही हम वापसी करेंगे। इसके साथ ही राहत की खबर ये है। कि कंपनी ने यह भी कहा है कि यूजर्स का पैसा पूरी तरह से सेफ है और आप जल्द ही इसे उपयोग कर सकेंगे।