दिव्य संवाद, चूहे के चक्कर में पत्नी ने दांतों से काटा पति का गुप्तांग। पति-पत्नी में छोटी-छोटी बातों पर बड़े झगड़े आम बात है।

लेकिन यह छोटी बातों पर हुए बड़े झगड़े कभी कभी इसतरह विक्राल रूप धारण कर लेती है जिसके परिणाम कभी-कभी गंभीर हो जाते हैं। कभी पत्नी को तो कभी पति को इस गंभीर परिणाम को झेलना पड़ता है।

यह उन लोगों के लिए एक सबक है जो छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाते हैं। फ़िलहाल हम जिस घटना के बारे में हम आपको बता रहे हैं उसमें पति के प्राण ही संकट में डाल दिया।

अफ्रीकी देश जाम्बिया में यह चौंकाने वाली घटना हुई है जहां पत्नी ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट को अपने दांतों से काट लिया। कारण बस इतना सा था कि पति ने उस चूहे को मारने से इंकार कर दिया जो घर पर लगातार पत्नी को परेशान कर रहा था।

पत्नी मुकुपा मुसोन्डा ने इस तरह के क्रूर और अमानवीय हरकत से पति अब्राहम गंभीर रूप से घायल हो गए। अब्राहम को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्नी मुकुपा अपने दोस्तों के साथ उस दिन शराब पी रही थी। शराब पार्टी के बाद उसने घर में एक चूहे को देखा।

जैसे ही उसकी नजर चूहे पर पड़ी, उसकी पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान के पार पहुंच गया। इसी बात को लेकर उसने पति के साथ लड़ाई झगड़ा शुरू कर दी। देखते ही देखते वह इतनी आक्रामक हो गई कि अपने दांतों से पति के गुप्तांग को काट लिया।

खून से लथपथ अब्राहम इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और वहां उसका इलाज किया गया। हालांकि अब तक पुलिस ने महिला के खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही की या नहीं यह स्पष्ट नहींहै। इस घटना ने सोशल मीडिया social media पर एक बहस शुरू हो गई है।

अब्राहम को किटवे अस्पताल ले जाया गया। पत्नी मुकुपा 40 साल की हैं और पति अब्राहम 52 साल के हैं। फ़िलहाल तो पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को अलग-अलग रहने का आदेश दिया है।

पुलिस उपायुक्त बोथवेल नामुस्वा ने कहा कि वे वर्तमान में एक ही घर में दो अलग-अलग कमरों में रह रहे हैं। मुकुपा ने दावा किया कि चूहा उसके कमरे में आया था और उसे परेशान कर रहा था। मुकुपा ने इब्राहीम को इस चूहे को मारने के लिए कहा। जब अब्राहम ने चूहे को मारने से इनकार कर दिया, तो पत्नी को गुस्सा आ गया और उसने अपने पति के गुप्तांग को अपने दांतों से काट लिया।