दिव्य संवाद, भरगामा, विषहरिया वार्ड नंबर 4 निवासी मिशन राम ने अपने 12 वर्षीय बेटे के लापता होने को लेकर भरगामा थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में कहा कि 28 जुलाई को उनका बेटा दरवाजे पर से लापता हो गया है। खोजबीन करने पर भी उसका पता नहीं चल पाया है। मिशन राम ने बताया कि उसका लड़का ब्लू रंग का लूसर और लाल रंग का टी शर्ट पहना था। बताया कि लड़का के लापता होने के कारण वे लोग काफी परेशान हंै। इधर थानेदार उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।