घर घर जाकर लोगों को निःशुल्क विधिक सेवा संबंधित जानकारी दी।

भरगामा, अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस एवं सप्ताह पर अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अररिया श्री अमरेन्द्र प्रसाद के  निर्देश पर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के दूरस्थ गावों में पारा विधिक स्वयं सेवकों द्वारा घर घर जाकर लोगों को निःशुल्क विधिक सेवा संबंधित जानकारी दि जा रही है। इस अभियान में शामिल पारा विधिक स्वयं सेवक गणपत कुमार मेहता ने बताया कि प्राधिकार के निर्देश पर हमलोग लोगों के बिच कार्यालय से प्राप्त पम्पलेट वितरित करते हुए उन्हें निःशुल्क विधिक सेवा सम्बंधित जानकारी दे रहे हैं। साथ हीं नालसा के विभिन्न योजनाओं तथा सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवा रहे हैं एवं 9 मार्च को लगने वाली लोक अदालत के बारे में भी जागरूक कर रहे हैं। यह अभियान 8 मार्च तक चलेगा। इस अभियान के तहत मंगलवार को जयनगर, कुशमोल एवं सिमरबनी के गावों में लोगो को जागरूक किया गाया।