अररिया, भरगामा प्रखंड के रघुनाथपुर दक्षिण पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त जागरूकता शिविर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार अररिया के द्वारा करवाया गया।

ग्रामीणों को असंगठित क्षेत्र के क्षमिकों के लिए विधिक सेवाऐं योजना 2015, नालसा वरिष्ठ नागरिकों के संबंध में विधिक सेवाएं योजना 2016, किशोर न्याय अधिनियम 2015, बाल विवाह निषेध कानून, मृत्यु भोज निषेध कानून, बालश्रम निषेध कानून, के संबंध में जानकारी दी गई।

ग्रामीणों को राज्य सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही 11 सितम्बर को व्यवहार न्यायालय परिसर में लगने वाले आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गई।

विधिक जागरूकता शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पीएलभी गणपत कुमार मेहता एवं पैनल अधिवक्ता अवनीश कुमार मिश्रा उपस्थित थे। वहीं जनप्रतिनिधि वार्ड सदस्य सत्यनारायण शर्मा, चंदेश्वरी शर्मा, रूदल शर्मा, बीरेंद्र शर्मा, कपूरी शर्मा, उपेंद्र शर्मा समेत सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।