अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान ने जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया

अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान ने जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया

अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शुक्लाने प्रेम नगर, निठारी उत्तर पश्चिमी दिल्ली निवासी अरविंद कुमार महाराज को संस्थान का प्रेमनगर जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्र में अरविंद कुमार महाराज से संगठन एवं ब्राह्मण एकता को मजबूत करने की अपेक्षा की है।

संगठन के जिला उपाध्यक्ष पद का ओहदा मिलने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार प्रकट करते हुए अरविंद कुमार महाराज ने कहा है कि ब्राह्मण एकता को उच्च शिखर पर ले जाने का हरसंभव प्रयास करेंगे और संगठन की मजबूती व विस्तार के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।