गणपत कुमार, दिव्य संवाद, अररिया, आज अररिया के नेताजी सुभाष स्टेडियम में अररिया जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलभी (पारा विधिक स्वयंसेवक) की बैठक हुई। जिसमें जिला के अधिकाधिक पारा विधिक स्वयंसेवक भाग लिए।

बैठक मे उपस्थित PLV ने सर्वसम्मति से जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया। बताया गया कि यह कमेटी पीएलभी के मांगों को पूरा करने के लिए संघर्ष करेगी। पीएलभी के सम्याओं से निजात दिलाने में कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेगी।

बैठक में बिहार स्टेट पीएलभी एशोसिएशन के जेनरल सेक्रेटरी राजीव कुमार रंजन की उपस्थिति में कमेटी गठन किया गया। जिसमें 1. President/ अध्यक्ष -भरत प्रसाद दास, 2. Senior Vice President/सीनियर उपाध्यक्ष- ओम प्रकाश यादव, 3. Vice President/उपाध्यक्ष-संजू कुमारी, 4. General Secretary/महासचिव -मो इमाम, 5. Joint Secretary/संयुक्त सचिव-कुमोद कुमार पासवान, 6. Finance Secretary/वित्तीय सचिव-विमल किशोर झा, 7. Secretary /सचिव-पंकज कुमार ठाकुर, 8. Media Secretary/मीडिया सचिव-विक्रम ठाकुर, 9. Advisor/सलाहकार-विकाश कुमार वर्मा, 10. Executive Member/कार्यकारी सदस्य, 1-रमन कुमार मिश्रा, 2-नुतन देवी, 3-मो अरमान, 4-सुधिर विश्वास, 5-गणेश साह, 6-ओम प्रकाश साह, 7-मिथलेश कुमार झा, 8-मो मोइन, 9-बलवंत कुमार, 10- मो प्रवेज आलम को चुना गया।